लाइव न्यूज़ :

जींद में महिला की मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 24, 2020 14:31 IST

हरियाणा में एक और बेटी की बलि दे दी गई। दहेज के कारण ससुराल वाले ने बहू को मार डाला। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक गांव शामदो निवासी विनोद की पत्नी प्रतिभा (22) की गत बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जनरल अस्पताल भेज मृतका के मायके पक्ष को जानकारी दी।

जींदः हरियाणा के जींद जिले के गांव शामदो में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा अलेवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गांव शामदो निवासी विनोद की पत्नी प्रतिभा (22) की गत बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था और गले पर निशान है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जनरल अस्पताल भेज मृतका के मायके पक्ष को जानकारी दी। मृतका के ससुराल पक्ष का दावा है कि प्रतिभा ने अंदर से कुंडी लगाकर फांसी का फंदा लगाया हुआ था।

दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतारा गया था। मृतका के पिता नत्थु कालोनी दिल्ली निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी प्रतिभा की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव शामदो निवासी विनोद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे।

उन्होंने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। अशोक ने आरोप लगाया कि उनके दामाद ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। अलेवा थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत पर मृतका के पति विनोद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा