लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः फरीदाबाद कॉलेज में लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले में एसोसिएट प्रोफेसर समेत तीन सस्पेंड

By भाषा | Updated: May 17, 2019 05:34 IST

अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रवेश के वक्त छात्राओं से दोस्ती करते थे और बाद में उन लड़कियों को निशाना बनाते थे जिन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ती थी और उनको हर संभव मदद देने का वादा करते थे। उसने आरोप लगाया कि आरोपी परीक्षा में मदद कराने के बदले उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे।

Open in App

हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने एक छात्रा के यौन शोषण के आरोप में फरीदाबाद जिले के एक सरकारी कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर समेत तीन कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि एक जूनियर लैब अटेंडेंट एवं एक चपरासी को भी निलंबित किया गया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ लगे आरोपों की पड़ताल करने के लिए समिति गठित की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रवेश के वक्त छात्राओं से दोस्ती करते थे और बाद में उन लड़कियों को निशाना बनाते थे जिन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ती थी और उनको हर संभव मदद देने का वादा करते थे। उसने आरोप लगाया कि आरोपी परीक्षा में मदद कराने के बदले उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब शिकायतकर्ता ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के साथ हुई अपनी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और घटना को कॉलेज के प्रधानाचार्य को सुनाया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया, “पीड़ित छात्राओं को न्याय मिलना सुनिश्चित हो।” सत्तारूढ़ भाजपा पर तंज कसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”हरियाणा में महज एक “जुमला” था।

टॅग्स :रेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह