लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: मुस्लिम युवक की दाढ़ी काटने और बदसलूकी के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 2, 2018 17:51 IST

सैलून से जाने से पहले आरोपियों ने पीड़ित को आगाह किया कि पुलिस के पास जाने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

Open in App

गुड़गांव, दो अगस्त (भाषा) गुड़गांव के सेक्टर-37 में एक मुस्लिम युवक की दाढ़ी काट देने, उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी एकलश, गौरव और हरियाणा के नितिन के तौर पर हुई।

यह घटना 31 जुलाई को हुई जब आरोपियों ने खंडसा मंडी इलाके में पीड़ित को अपमानित करना शुरू कर दिया।

गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जफरूद्दीन ने शुरू में धार्मिक अपमान को नजरंदाज किया लेकिन बाद में उसने जवाब दिया। इसके बाद आरोपियों ने जफरूद्दीन से दुर्व्यवहार किया। तीनों उसे एक सैलून लेकर गए और उसकी दाढ़ी काट डाली।’’ 

सैलून से जाने से पहले आरोपियों ने पीड़ित को आगाह किया कि पुलिस के पास जाने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

अगले दिन जफरूद्दीन ने सेक्टर 37 थाने का रूख किया और मामला दर्ज कराया। हरियाणा के मेवात का रहने वाला जफरूद्दीन अपने दोस्त इब्राहिम से मिलने गुड़गांव आया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :हरियाणाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज