लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः युवक की हत्या के बाद शव जलाया गया

By भाषा | Updated: February 1, 2019 05:34 IST

हमलावरों ने लड़की को बलात्कार का वह मामला वापस लेने की भी धमकी दी जो उसने अपने पूर्व ब्वायफ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराया था।

Open in App

सोनीपत जिले के गांव बाघडू में एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना प्रभारी रमेश चन्द्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि सू चना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव की शिनाख्त ब्रजेश (22) के रूप में की है। 

उन्होंने बताया कि किसी ने ब्रजेश की हत्या के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि शव अधजला हुआ है। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दक्षिण दिल्ली में लड़की पर तेजाब से हमला

दक्षिण दिल्ली में बृहस्पतिवार को दो अज्ञात लोगों ने 22 साल की एक लड़की पर तेजाब से कथित रूप से हमला किया।

हमलावरों ने लड़की को बलात्कार का वह मामला वापस लेने की भी धमकी दी जो उसने अपने पूर्व ब्वायफ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सुबह इस घटना की जानकारी मिली जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और महिला को जमीन पर घायला अवस्था में लेटा पाया। पुलिस को मौके पर टॉयलेट क्लीनर की खाली बोतल मिली। 

पुलिस ने कहा कि इलाज के बाद पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा