लाइव न्यूज़ :

मां के सामने बेटी के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालकर पिटाई करता था सौतेला पिता

By स्वाति सिंह | Updated: March 9, 2018 05:44 IST

एक सौतेला बाप अपनी 11 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालकर उसकी पिटाई करता है। इस दौरान बच्ची की मां मौजूद रहती है फिर भी वह उस बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं करती थी।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मार्च: हरियाणा के अंबाला जिले से एक दिल दहला देने वाला केस सामने आया है। एक सौतेला बाप अपनी 11 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालकर उसकी पिटाई करता है। इस दौरान बच्ची की मां मौजूद रहती है फिर भी वह उस बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं करती थी। उसके पड़ोसियों की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया। इसके बाद चाइल्ड विभाग ने बच्ची को रेस्क्यू किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची की मां का उसके पति से कोर्ट केस चल रहा है। वह तीन साल से अंबाला के हरि नगर में अपने प्रेमी के साथ रहती है।  महिला का प्रेमी उस बच्ची की रोजाना पिटाई करता था। बच्ची चीखती-चिल्लाती रहती थी लेकिन उसकी मां का दिल भी नही पसीजता था। उसके चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों के घर तक जाती थी। 

एक शाम जब बच्ची की पिटाई हो रही थी तब पड़ोसियों चाइल्ड विभाग और पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि बच्ची के शरीर पर हर जगह चोटों के निशान थे और उसके सिर के हिस्से के बाल भी काट दिए गए थे। पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि उसका पिता उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालकर उसकी पिटाई कर रहा था। बच्ची ने यह भी बताया कि उसके पिता न उसका स्कूल से भी नाम कटवा दिया है। 

उधर, बच्ची की मां और आरोपी पिता ने यह सब बातें झूठी बताई हैं। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसने घर से पैसे चोरी किए थे इसलिए उसे डांटा गया जिसक बाद वो रोने चीखने लगी। उसके पिता ने उसपर भूत प्रेत होने की बात कही है।  फिलहाल चाइल्ड विभाग ने बच्ची को रेक्यु किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइमछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया