लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, जूनियर एथलेटिक्स कोच ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 31, 2022 14:17 IST

शिकायतकर्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महोदया को एक शिकायत दी है। मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा तथा चंडीगढ़ पुलिस मेरी शिकायत पर विस्तृत जांच करेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के मंत्री के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चंडीगढ़ः हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर एथलेटिक्स कोच ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बृहस्पतिवार को विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सिंह के खिलाफ आरोप लगाये थे।

मंत्री ने हालांकि इन आरोपों को निराधार करार देते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है। महिला कोच आज पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई और भाजपा के मंत्री के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महोदया को एक शिकायत दी है। मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा तथा चंडीगढ़ पुलिस मेरी शिकायत पर विस्तृत जांच करेगी।’’

महिला ने उसे सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। इस बीच रोहतक में, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हुड्डा राज्य के मंत्री के खिलाफ आरोपों के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे।

महिला ने कहा कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हरियाणा और देश की बेटी हूं और मुझे उम्मीद है कि सरकार मुझे समय देगी और मेरी फरियाद सुनेगी।’’ अपनी पुलिस शिकायत में महिला कोच ने उन सभी आरोपों का उल्लेख किया जिसे उन्होंने बृहस्पतिवार को राज्य के मंत्री के खिलाफ लगाये थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली