लाइव न्यूज़ :

रोहतक: गुरुकुल में 6 छात्रों के साथ यौन शोषण से खलबली, सीनियर्स पर लगा आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 27, 2018 10:49 IST

पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू करते हुए सभी छात्रों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज गया है। 

Open in App

चंडीगढ़, 27 अगस्त:  मुजफ्फरपुर और देवरिया जैसे शेल्टर होम कांड के बाद अब हरियाणा के रोहतक से बच्चों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां एक  गुरुकुल में छह बच्चों से यौन शोषण किया गया है। यौन शोषण करने का आरोप छात्रों के सीनियर्स पर लगा है। मामले की जांच करने के लिए बाल सुरक्षा अधिकारी गुरुकुल का दौरा सोमवार 27 अगस्त को दौरा कर सकते हैं। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू करते हुए सभी छात्रों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। 

गुरुकुल के आचार्य हरिदत्त के मुताबिक इस तरह की घटना उनके गुरुकुल से सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आचार्य का कहना है कि पुलिस  के जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि घटना में कितनी सच्चाई है। उन्होंने आजतक को बताया कि कई बार बच्चे ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि वह यहां से भागकर जा सके। 

वहीं, यहां रहने वाले छात्रों के मुताबिक, यहां इस तरह का काम होता रहता है और इस मसले पर कई बार मैनेजमेंट से भी बात की जा चुकी है। लेकिन उन्होंने अबतक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है। 

इस मामले पर वॉर्डन का कहना है कि यहां इस तरह की कोई घटनाएं नहीं होती है, बच्चे इसलिए ऐसा कह रहे हैं क्योंकि वह यहां से जाना चाहते हैं। ये छात्र मारपीट और छेड़छाड़ को यौन शोषण का रूप दे देते हैं। 

बता दें कि रोहतक में ये गुरुकुल 1991 से चल रहा है। यहां फिलहाल अभी 200 बच्चे हैं। तकरीबन 50 बच्चों पर एक वॉर्डन होता है। इस गुरुकुल में 36 स्टाफ हैं। जिसमें शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल है। 

टॅग्स :हरियाणायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई