लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस ने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर को 'पीटा', यूनियन ने की कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: April 3, 2020 16:03 IST

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के महासचिव बलवान सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा रोडवेज की बस के एक चालक को कथित तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने पीट दिया।29 मार्च को बाराबंकी में पुलिस वालों ने ड्राइवर को तब पीटा जब उसने उनसे गोरखपुर जाने का रास्ता पूछा।

चंडीगढ़। बंद के बीच प्रवासी कामगारों को उनके घर छोड़ने जा रहे हरियाणा रोडवेज की बस के एक चालक को कथित तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने पीट दिया। इस पर कर्मचारी संघ ने दोषी पुलिसवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। राज्य की सरकारी बस सेवा के पलवल डिपो के चालक खुर्शीद अहमद ने कहा कि 29 मार्च को बाराबंकी में पुलिस वालों ने उसे तब पीटा जब उसने उनसे गोरखपुर जाने का रास्ता पूछा।

ड्राइवर ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसे रास्ता बताने के बजाए उन्होंने उसे बस से नीचे खींच लिया और लाठियों से उसकी पिटाई की। उसने बताया, “पुलिसवालों ने मुझे बुरी तरह पीटा। मैंने उन्हें बताया कि प्रवासी कामगारों को गोरखपुर छोड़ने के लिये मुझे अधिकारियों ने भेजा है इसके बावजूद वे मुझे पीटते रहे और कहा कि मैंने बंद का उल्लंघन किया है।”

अहमद ने बताया कि इस दौरान उसे पैर और पीठ में गंभीर चोट आई। उसने कहा कि उसे गोरखपुर का रास्ता पूछना पड़ा क्योंकि वह नियमित रूप से इस मार्ग पर नहीं आता है। उसने कहा, “मैं किसी तरह यात्रियों को गोरखपुर छोड़कर 30 मार्च को वापस पलवल डिपो लौटा, क्योंकि मेरी पीठ और शरीर के निचले हिस्से में पिटाई की वजह से काफी दर्द था।” ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के महासचिव बलवान सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने ‘पीटीई-भाषा’ से कहा, “यह शर्मनाक है कि हमारे चालक और संवाहक जहां संकट की इस घड़ी में दिल्ली सीमा से उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिये कोई कदम नहीं उठाया।” हरियाणा सरकार ने 29 मार्च को प्रवासी कामगारों के परिवहन के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के कहने पर 1000 से ज्यादा बसों को सेवा में लगाया था।

टॅग्स :हरियाणाउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली