लाइव न्यूज़ :

Haryana Police: 7 महिला पुलिसकर्मियों से यौन उत्पीड़न?, आईपीएस के खिलाफ गंभीर मामला, एडीजीपी एम रवि किरण ने कहा- जांच शुरू...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 10:15 IST

एडीजीपी ने बताया कि जिस आईपीएस अधिकारी के खिलाफ पत्र में आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने स्वयं मामले की गहन जांच का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी को राज्य पुलिस ने जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपने को कहा है।आईपीएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।आयोग महिला पुलिसकर्मियों से चीजों का विवरण देने के लिए आगे आने का आग्रह करता है।

चंडीगढ़ः हरियाणा पुलिस ने एक आईपीएस अधिकारी पर लगे कुछ महिला पुलिसकर्मियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पत्र सामने आने के बाद यह जांच शुरू की। हिसार क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एम रवि किरण ने कहा, ‘‘तथ्यान्वेषी जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।’’ एडीजीपी ने बताया कि जिस आईपीएस अधिकारी के खिलाफ पत्र में आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने स्वयं मामले की गहन जांच का अनुरोध किया है।

फतेहाबाद की महिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी को राज्य पुलिस ने जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मुख्यमंत्री को संबोधित और कथित तौर पर सात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें हरियाणा के एक जिले में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।

इस बीच, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने रविवार को कहा कि उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। भाटिया ने कहा कि आरोपों का सामना कर रहे आईपीएस अधिकारी को भी आयोग द्वारा तलब किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग महिला पुलिसकर्मियों से चीजों का विवरण देने के लिए आगे आने का आग्रह करता है।

इस बीच, पहलवान से नेता बनीं विनेश फोगट ने मामले में दोषियों को सजा देने की मांग की। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जुलाना से कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्हें बहुत कम उम्मीद है कि हरियाणा सरकार या केंद्र हरियाणा पुलिस की इन महिलाओं के साथ न्याय करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी आवाजें अब तक या तो दबा दी गई होंगी या हर दिन दबाई जा रही होंगी... लेकिन जिस तरह समाज के हर वर्ग ने हमारा साथ दिया, उसी तरह हम और पूरा समाज भी उनके साथ है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली