लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने वसूली गिरोह का किया भंडाफोड़, ASI समेत 3 लोग गिरफ्तार, ऐसे भोले-भाले लोगों की संपत्ति हड़पते थे

By भाषा | Updated: May 28, 2022 07:02 IST

आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी अनिल भल्ला, नरेंद्र खिल्लन और पुलिस चौकी सेक्टर-2, पंचकूला प्रभारी एएसआई गुरमेज सिंह के रूप में की गयी है। गिरोह का एक और सदस्य आकाश भल्ला फरार है। 

Open in App
ठळक मुद्देगिरोह कर्ज के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूल करता थाआरोपी पुलिस चौकी सेक्टर-2, पंचकूला प्रभारी एएसआई गुरमेज सिंह के रूप में की गयी है

चंडीगढ़ः रियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंचकूला जिले में एक वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक सहायक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पंचकूला के पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह गिरोह कर्ज के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूल करता था।

आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी अनिल भल्ला, नरेंद्र खिल्लन और पुलिस चौकी सेक्टर-2, पंचकूला प्रभारी एएसआई गुरमेज सिंह के रूप में की गयी है। गिरोह का एक और सदस्य आकाश भल्ला फरार है। 

पंचकूला निवासी संजीव गर्ग ने एक शिकायत में कहा कि अनिल भल्ला ने उससे 45 लाख रुपये कर्ज के रूप में लिए थे। जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो अनिल भल्ला ने कथित तौर पर उसे जान से मारने और किसी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। जांच में पता चला कि आरोपी ने पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया और उससे पैसे की मांग की।

कुरैशी ने कहा कि विभिन्न मामलों में भल्ला के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने बताया कि फाइनेंसर का काम करने वाला भल्ला भोले-भाले लोगों से कर्ज के नाम पर कोरे कागजों पर दस्तखत करवाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनकी संपत्ति हड़प लेता था। 

टॅग्स :हरियाणाHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह