लाइव न्यूज़ :

करनाल रेलवे स्टेशन से महिला को ले जाकर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर लोहे की रॉड से पिटाई, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 13:19 IST

करनाल रेप पीड़िता की लोहे की रॉड से निर्भया कांड की तरह ही आरोपी ने पिटाई की। पीड़िता ने एफआईआर में दावा किया है कि जब रेप का विरोध किया तो आरोपी ने उसे लोहे की रॉड से पीटा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस केस को महिला पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया गया है। करनाल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का गृह जनपद है। जहां आये दिन महिलाओं के साथ अपराध की संख्या बढ़ रही है।

हरियाणा के करनाल में एक महिला के साथ आठ लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए पीड़िता को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जब वह करनाल रेलवे  स्टेशन पर बैठी हुई थी, तो एक शख्स ने उसे खाना खाने का ऑफर दिया। जब महिला शख्स के साथ खाना खाने के लिए औद्योगिक शेड में आई तो वहां पहले से सात लोग थे। महिला इससे पहले हालात के बारे में कुछ समझ पाती महिला के साथ उन्ही आठ लोगों ने रेप किया। 

महिला ने पुलिस के सामने यह भी दावा किया है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लोहे की पाइप से पीटा था। पुलिस मामले की जांत के लिए औद्योगिक शेड के आस-पास सीसीटीवी फूटेज की जांच कर रही है। ताकि आरोपियों को पहचान की जा सके। 

आरोपियों ने रेप को अंजाम देने के बाद महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गये। महिला को होश आया तो उसने किसी तरह से 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। करनाल अस्पताल में महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। 

पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस केस को महिला पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया गया है। 

करनाल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का गृह जनपद है। करनाल में 22 अगस्त को एक महिला और उसके प्रेमी के गले में जूतों की माला डालकर पिटाई की गई थी। उसके बाद महिला औप लड़के के चेहरे पर कालिख पोत कर पूरा गांव घुमाया गया था। ये सब गांव के पंचायत के आदेश के बाद किया गया था।   

टॅग्स :हरियाणारेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO