लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: वर्दी हुई शर्मसार, धमकी दे पहले मां से किया बलात्कार, फिर नाबालिग बेटी के साथ किया ये काम

By भारती द्विवेदी | Updated: June 13, 2018 08:55 IST

आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा और भी धाराओं में केस दर्ज हुआ है। साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: हरियाण के कैथल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक एएसआई पर महिला के साथ कई बार रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता के मुताबिक ना सिर्फ महिला से रेप किया है बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी भी की है। कैथल के गुहला की रहने वाली महिला ने एएसआई के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है- कुछ साल पहले किसी मामले को लेकर वो एएसआई से मिली थी। जिसके बाद वो उसके घर आने लगा। पिछले दो साल से वो उसके साथ बलात्कार कर रहा है। यही नहीं आरोपी ने मेरी 14 साल की बेटी से भी जबर्दस्ती करने की कोशिश की थी। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो एएसआई ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि वो उसे किसी मामले में फंसा देग। 

खबर के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा और भी धाराओं में केस दर्ज हुआ है। कैथल के पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने इस मामले में बात करते हुए कहा है कि आरोपी एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार (12 जून) को दोनों ही पीड़िताओं को बयान दर्ज कराने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। बयान दर्ज कराने के बाद दोनों के मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा