लाइव न्यूज़ :

युवती को बंधक बनाकर दो दिनों तक रेप, तीन साल की बच्ची से नाबालिग ने की छेड़छाड़

By भाषा | Updated: November 8, 2018 20:29 IST

हरियाणा के जींद जिले में ये दोनों घटना हुई है। पुलिस ने इन मामलो में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

Open in App

हरियाणा के जींद जिले में सदर थाना नरवाना क्षेत्र में एक युवती को कथित तौर पर बंधक बनाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

थाना नरवाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत चार नवंबर की रात गांव का ही दीपक नामक युवक उसका मुंह दबाकर उसे अपने घर ले गया और उसने छह नवंबर तक उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा तथा दुष्कर्म किया। 

आरोपी ने दी थी धमकी 

शिकायत में कहा गया कि दीपक ने शोर मचाने तथा किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गई और परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। 

सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

तीन वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

जींद की एक कालोनी में एक किशोर द्वारा तीन वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर किशोर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे बोस्टल जेल हिसार भेज दिया गया। 

किशोर उसकी बेटी के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ कर रहा था

उन्होंने बताया कि यहां की एक कालोनी के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत छह नवंबर की शाम उसकी बेटी घर से गायब हो गई। बेटी के रोने की आवाज सुनकर जब वह खाली प्लॉट में पहुंचा तो मुहल्ले का ही किशोर उसकी बेटी के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ कर रहा था। उसे मौके पर देखकर किशोर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर किशोर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :रेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!