लाइव न्यूज़ :

जींदः पत्नी ने मायके से भाई को बुलाकर बीएसएफ जवान की सुआ घोंपकर मार डाला, जानें वजह

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:37 IST

हरियाणा में जींद जिले के सुरबुरा गांव में घरेलू कलह के कारण सरहद के रखवाले की जान ले ली गई। जवान 28 मार्च को ही एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी व साले सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस ने बताया कि संदीप सीमा सुरक्षा बल (बीएफएस) में कार्यरत था और मणिपुर में तैनात था।

जींदः हरियाणा में जींद जिले के सुरबुरा गांव में घरेलू कलह के कारण बीएसएफ जवान की पत्नी, साले व कुछ अन्य लोगों ने कथित रूप से सुआ घोंप कर उसकी हत्या कर दी।

जवान 28 मार्च को ही एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। उचाना थाने की पुलिस ने बीएसएफ के मृत जवान संदीप (34) के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी व साले सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने बताया कि संदीप सीमा सुरक्षा बल (बीएफएस) में कार्यरत था और मणिपुर में तैनात था। उचाना थाने के प्रभारी रविंद्र ने बताया कि सोमवार रात दंपति के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी ने अपने मायके से भाई व अन्य को बुला लिया। उन्होंने बताया कि महिला व उसके मायके वालों ने संदीप की कथित रूप से सुआं घोंप कर हत्या कर दी। रविंद्र ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लिए छापेमारी की जा रही है।

नोएडा : व्यक्ति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

नोएडा थाना दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में 24 मार्च को मिले एक अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने मंगलवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। व्यक्ति का दूसरा साथी फरार है। पुलिस ने इस बारे में बताया। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया, ‘‘दलेलगढ़ गांव में 24 मार्च को एक व्यक्ति का शव मिला था।

मृतक की शिनाख्त जनपद बुलंदशहर में ककोड़ निवासी ओमवीर के रूप में हुई थी।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दनकौर पुलिस ने मामले में मंगलवार दोपहर बंटी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटना वाले दिन दोनों आरोपियों ने ओमवीर के साथ शराब पी तथा किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने ओमवीर की हत्या कर शव को दलेलगढ़ गांव के पास फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी का एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा