लाइव न्यूज़ :

फेसबुक लाइव कर होमगार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश, इस तरह परिजनों ने बचाया

By भाषा | Updated: April 5, 2019 04:39 IST

फेसबुक पर होमगार्ड कहा कि उसे उसका साला नरेश, पत्नी निशा, सास, साले की पत्नी , पत्नी का मामा राजबीर, साले का दोस्त सतीश मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं और उसकी मौत के लिए सुसराल के लोग जिम्मेदार होंगे।

Open in App

हरियाणा जींद में एक होमगार्ड ने गुरुवार को फेसबुक लाइव कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जान देने की कोशिश से पहले उसने अपनी पत्नी के अलावा सास और साले समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाये।

लाइव वीडियो देख कुछ परिचित तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि पुलिस को विजयनगर निवासी होमगार्ड नवीन (41) के फेसबुक लाइव कर फांसी लगाने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि नवीन यातायात पुलिस में कार्यरत है और उसकी ड्यूटी डीआरडीए के सामने थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार को नवीन जिला कारागार के पीछे यूकेलिप्टस के पेड़ों के पास पहुंचा और उसने फेसबुक लाइ‍व किया। इस दौरान उसने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

फेसबुक पर उसने कहा कि उसे उसका साला नरेश, पत्नी निशा, सास, साले की पत्नी , पत्नी का मामा राजबीर, साले का दोस्त सतीश मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं और उसकी मौत के लिए सुसराल के लोग जिम्मेदार होंगे। इसके बाद नवीन एक पेड़ पर फांसी का फंदा बना उस पर झूल गया।

लाइव वीडियो देखकर परिचित मौके पर पंहुचे और रस्सी काटकर उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के कारण उसे यहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि उन्हें होमगार्ड के जवान के फेसबुक लाइव करके जान देने की कोशिश की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मामला रेलवे पुलिस का बनता है और इस बारे रेलवे पुलिस को सूचित कर दिया है। भाषा सं. प्रशांत पवनेश दिलीप दिलीप

टॅग्स :हरियाणाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह