लाइव न्यूज़ :

जींदः फेसबुक पर दोस्ती, अमेरिकी महिला ने सेवानिवृत्त फौजी को आर्थिक सहायता का झांसा दे आठ लाख का चूना लगाया

By भाषा | Updated: September 9, 2020 17:13 IST

सेवानिवृत्त फौजी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अमानत में ख्यानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। सेना से सेवानिवृत्त रामनगर निवासी महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती लिशा कोलकरजैक नामक महिला से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देखुद को अमेरिका निवासी बताया और इसके बाद नंबरों का आदान-प्रदान होने के बाद व्हाटसऐप पर चैटिंग होने लगी।हालात बताने पर उसने सहायता करने का आश्वासन दिया तथा उसका पता नोट कर अंतराष्ट्रीय कूरियर से उसके पास पार्सल भेजने की बात कही।तीन सितंबर को उसके पास एक फोन कॉल आया। कॉल करने वालों ने अपने को दिल्ली हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बताया।

जींदः फेसबुक पर दोस्त बनी कथित अमेरिकी महिला ने एक सेवानिवृत्त फौजी को उसकी आर्थिक सहायता का झांसा देकर करीब आठ लाख रुपए का चूना लगा दिया।

सेवानिवृत्त फौजी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अमानत में ख्यानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। सेना से सेवानिवृत्त रामनगर निवासी महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती लिशा कोलकरजैक नामक महिला से हुई।

उसने खुद को अमेरिका निवासी बताया और इसके बाद नंबरों का आदान-प्रदान होने के बाद व्हाटसऐप पर चैटिंग होने लगी। शिकायत के अनुसार लिशा ने उसके परिवार के बारे में पूछा और हालात बताने पर उसने सहायता करने का आश्वासन दिया तथा उसका पता नोट कर अंतराष्ट्रीय कूरियर से उसके पास पार्सल भेजने की बात कही।

तीन सितंबर को उसके पास एक फोन कॉल आया। कॉल करने वालों ने अपने को दिल्ली हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बताया। उसने पॉर्सल आने की बात करते हुए फीस के रूप में 2550 रुपए मांगे। महावीर ने बताए गए खाते में पैसे जमा करा दिए। कुछ समय के बाद दोबारा कॉल कर आने पर महावीर ने सवा लाख रुपए खाते में जमा करवा दिए। अगले दिन फिर फोन आया और कहा गया कि पार्सल में अमेरिकी डॉलर, सोना तथा मोबाइल फोन है जिस पर जीएसटी के नाम पर सवा छह लाख रुपए मांगे।

उसने जानकारों से राशि उधार लेकर उसी खाते में राशि जमा करा दी। बाद में पार्सल की कीमत ज्यादा होने की बात कहते हुए 15 लाख रुपए जमा कराने को कहा गया। इस पर उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस के अनुसार जिस नंबर से कॉल आ रहा था वह फोन नम्बर दिल्ली के तिलक नगर का है। पुलिस ने महावीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद