लाइव न्यूज़ :

Haryana Hooch Tragedy: दीपावली से पहले यमुनानगर और अंबाला में जहरीली शराब पीने से 18 की मौत, कई घर में बुझे 'चिराग', एक्शन में सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2023 21:47 IST

Haryana Hooch Tragedy: पिछले 24 घंटों में यमुनानगर में छह लोगों की मौत हुई। इससे पहले, यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अंबाला में दो लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है।मामले में सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Haryana Hooch Tragedy: हरियाणा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यमुनानगर में छह लोगों की मौत हुई। इससे पहले, यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अंबाला में दो लोगों की मौत हो गई थी।

यमुनानगर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्रि कौशिक ने शनिवार को कहा, ‘‘ हमारे पास जो जानकारी है, उसके आधार पर जिले में अब तक कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। ’’ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने गांवों का दौरा किया है और ग्रामीणों को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सूचित किया है।’’

हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) ने जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार अतीत में हुई ऐसी घटनाओं से सबक सीखने में विफल रही है।

इस मामले की जांच के लिए यमुनानगर पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है। इस बीच, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली