लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार कांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में छापेमारी, कांग्रेस ने की ये मांग

By भाषा | Updated: September 19, 2018 06:16 IST

रेवाड़ी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘‘रेवाड़ी के महिला पुलिस थाने की एएसआई हीरामणि को निलंबित करने के आदेश सोमवार को जारी किए गए। शिकायत पर कार्रवाई करने में देरी और लापरवाही के आरोपों में उन्हें निलंबित किया गया है।’’ 

Open in App

चंडीगढ़/रेवाड़ी, 19 सितंबर: रेवाड़ी की एक युवती के सामूहिक बलात्कार कांड में कार्रवाई में कथित देरी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद से राजेश दुग्गल के तबादले के बाद एक महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया। इस बीच, हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सेना के एक जवान सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में छापेमारी की। ये आरोपी घटना के एक हफ्ते बाद भी फरार चल रहे हैं। रेवाड़ी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘‘रेवाड़ी के महिला पुलिस थाने की एएसआई हीरामणि को निलंबित करने के आदेश सोमवार को जारी किए गए। शिकायत पर कार्रवाई करने में देरी और लापरवाही के आरोपों में उन्हें निलंबित किया गया है।’’ इससे पहले, रेवाड़ी के एसपी पद से दुग्गल का तबादला कर दिया गया और राहुल शर्मा को जिले का नया एसपी बनाया गया है।  पीड़िता के परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने में नाकाम रही और रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिलों में अपनी इकाइयों के बीच अधिकार क्षेत्रों के मुद्दों का हवाला देकर कार्रवाई में देरी करती रही।उन्होंने आरोप लगाया कि रेवाड़ी के महिला पुलिस थाने ने इस मामले में एक ‘‘जीरो एफआईआर’’ दर्ज करने के बाद कार्रवाई में देरी की और महेंद्रगढ़ पुलिस को तुरंत जांच सौंपने में नाकाम रही। सामूहिक बलात्कार कांड महेंद्रगढ़ पुलिस के अधिकार क्षेत्र में ही हुआ।  ‘जीरो एफआईआर’ किसी भी पुलिस थाने में दर्ज की जा सकती है और बाद में इसे संबंधित पुलिस थाने को भेजा जा सकता है। इस बीच, आरोपियों की गिरफ्तारी के दबाव में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में छापेमारी की गई। हरियाणा पुलिस की कई टीमों ने दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों - पंकज और मनीष - को एक-दो दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  पंकज सेना में कार्यरत है।सामूहिक बलात्कार कांड के बाद विपक्षी पार्टियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगा है। इन पार्टियों का कहना है कि सरकार हरियाणा की बेटियों की हिफाजत में नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।  इस बीच, जिस गांव में युवती से सामूहिक बलात्कार हुआ, वहां के लोगों ने दावा किया कि घटनास्थल अवैध एवं आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है। एक ग्रामीण ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। लेकिन हमारा यह भी कहना है कि पुलिस गांव के किसी भी निर्दोष युवक को परेशान नहीं करे, क्योंकि कई युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।’’  दूसरी ओर, हरियाणा पुलिस की कुछ टीमें इस मामले के आरोपी पंकज और मनीष की गिरफ्तारी की कोशिशों में छापेमारी कर रही है। इस मामले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

टॅग्स :हरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना