लाइव न्यूज़ :

वीडियो: रिश्वत लिए हुए सब इंस्पेक्टर ने विजिलेंस टीम को देखते हुए निगल लिए 4 हजार रुपए, आधिकारियों ने पटक कर पुलिस वाले से पैसे निकालने की कोशिश की

By आजाद खान | Updated: December 14, 2022 13:52 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी पुलिस वाला जमीन पर लेटा हुआ है और उससे विजिलेंस की टीम पैसे निकालने की बात कह रहे है। वीडियो में एक और युवक को भी विजिलेंस की टीम के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के फरीदाबाद में एक सब इंस्पेक्टर द्वारा चार हजार की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। ऐसे में मौके पर जब विजिलेंस की टीम पहुंची तो आरोपी पुलिस वाले रुपए को ही निगल लिया था।इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें विजिलेंस की टीम और आरोपी के साथ धक्का-मुक्की देखी गई है।

चंड़ीगढ़:हरियाणा के फरीदाबाद में एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत के पैसे को निगल लेने का एक वीडियो सामने आया है। जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आरोपी सब इंस्पेक्टर पैसे को निगल रहा है और रंगे हाथों पकड़े विजिलेंस विभाग के कैसे अधिकारी पैसे निगलने से उसे रोक रहे है।  

ऐसे में वहां मौजूद एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची थी विजिलेंस विभाग की टीम जिसके बाद यह घटना घटी है। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर और विजिलेंस विभाग के कुछ अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो रही है। वीडियो के अनुसार, आरोपी रिश्वत लिए हुए पैसे को निगल लेना चाहता है ताकि उसका घूस लेना पकड़ा न जाए। ऐसे में वहां मौजूद अधिकारी उसे पैसे निगलने से रोक रहे है और इस हालत में धक्का-मुक्की जैसे माहौल देखे गए हैं। 

जारी वीडियो में यह भी देखा गया है कि आरोपी जमीन पर लेट जाता है और अधिकारी उसके मुंह से पैसे बाहर निकालने को कह रहे है। वीडियो में एक और युवक को भी देखा गया है कि जो अधिकारियों के साथ हाथा-पाई करने की कोशिश कर रहा है। 

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर-3 में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल के खिलाफ विजिलेंस की टीम को शिकायत मिली थी कि वह भैंस चोरी के एवज में पीड़ित से रिश्वत ले रहा है। ऐसे में इसकी शिकायत पाते ही मौके पर टीम पहुंची थी जिसके बाद आरोपी पुलिस वाले ने पैसे ही निगल लेने की कोशिश की थी। 

आरोप है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर के पास पीड़ित शंभू नाथ भैंस चोरी की शिकायत लेकर गया था जिस पर कार्रवाई करने के लिए आरोपी ने पीड़ित से 15 हजार रुपए मांगे थे। ऐसे में दोनों के बीच 10 हजार की रकम तय हुई थी जिसके बाद उसने आरोपी को छह हजार दिए थे। 

लेकिन आरोपी सब इंस्पेक्टर अभी भी चार हजार मांग रहा था और उसे परेशान कर रहा था। अंत में तंग आकर पीड़ित ने इसकी शिकायत हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो को इसकी शिकायत की थी। शिकायत के आधार विजिलेंस की टीम की मौके पर पहुंची थी और यह घटना घटी है। 

टॅग्स :क्राइमहरियाणाPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास