लाइव न्यूज़ :

'अंतिम संस्कार के समय मेरे शव से 10 फीट दूर ही रहना', परिवारवालों को यह मैसेज कर कोरोना मरीज ने लगाई फांसी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 19, 2020 05:42 IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर डर का माहौल है। लेकिन आपको बता दें कि एक ओर दुनियाभर में ऐक्टिव मामलों की तुलना में ठीक हो चुके लोगों की संख्या ज्यादा हो चुकी है, वहीं भारत में भी रिकवरी रेट 50% छूने के करीब पहुंच चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय संक्रमित मरीज यमुनानगर के जगाधरी में सेक्टर-17 का रहने वाला था।अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

अंबाला: भारत में जैसे-जैसे कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है वैसे ही लोगों में कोविड-19 को लेकर खौफ भी बढ़ रहा है। हरियाणा के अंबाला जिलें गुरुवार (18 जून) को एक 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 55 वर्षीय कोरोना मरीज ने फांसी उसी अस्पताल में लगाई, जहां वह इलाज के लिए भर्ती थी। मरीज ने हॉस्पिटल के बाथरूम में फांसी लगाई।  

पुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय संक्रमित मरीज यमुनानगर के जगाधरी में सेक्टर-17 का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि शख्स ने कोरोना वायरस की वजह से डर में आत्महत्या कर ली है। अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

अंबाला मुलाना पुलिस स्टेशन के SHO ने कहा, शख्स ने आत्महत्या के पहले अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था- ''अंतिम संस्कार के समय उससे 10 फीट की दूरी पर रहें।''

हरियाणा में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट 

हरियाणा में गुरुवार (18 जून) को कोविड-19 के 386 ताजा मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,218 हो गई। प्रदेश में इस वायरस के कारण चार और मरीजों की मौत हो गयी है। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से फरीदाबाद में तीन और गुरुग्राम जिले में एक मरीज की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले गुरुग्राम में इस महामारी से अब तक 52 और फरीदाबाद में 46 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक संक्रमण की चपेट में आने से कुल 134 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के कुल मामलों में से अकेले गुरुग्राम से चार हजार मामले हैं। अब तक प्रदेश में 4,538 मरीजों का इलाज चल रहा है और 4,556 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह