Haryana Nuh Bus Fire: देर रात चलती बस में आग, 9 लोग जिंदा जले, 20 घायल, 60 लोग सवार, मथुरा-वृंदावन से लौटकर होशियारपुर और लुधियाना जा रहे...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2024 12:18 IST2024-05-18T12:15:03+5:302024-05-18T12:18:43+5:30
Haryana Bus Fire: सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘दुर्घटना में छह महिलाएं और तीन पुरुष, कुल नौ लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।’

photo-ani
Haryana Bus Fire: हरियाणा के नूंह जिले में ताउरू के पास शुक्रवार देर रात चलती बस में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की जलने से मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे। ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे। उसने बताया कि सभी लोग आपस में सगे-संबंधी हैं। सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘दुर्घटना में छह महिलाएं और तीन पुरुष, कुल नौ लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।’
#WATCH | Haryana: Eight people were killed and over 20 injured after the bus they were travelling in caught fire on the Kundli-Manesar-Palwal (KMP) Expressway in Nuh. The bus was returning from Vrindavan. pic.twitter.com/16IuWriUgo
— ANI (@ANI) May 18, 2024
उन्होंने कहा, ‘‘ आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। जांच जारी है।’’ एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने बस में आग लगी देखी और वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा। उन लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी।
#WATCH | Haryana: Nuh MLA Aftab Ahmed says, "I would say that this is a very painful, sad and heart-wrenching incident. The devotees were returning from Vrindavan. The bus caught fire and several people inclduing elderly, women, and children got injured..." https://t.co/9CH49oIoMopic.twitter.com/XRChEw2oTc
— ANI (@ANI) May 18, 2024