लाइव न्यूज़ :

Haridwar Murder: फोन पर पुरुष मित्र से बात कर रही हो, बहन शाइस्ता को भाई अमन ने चाकू से गला रेता, उत्तर प्रदेश के देवबंद गई थी मां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2024 15:02 IST

अमन ने अपनी बहन शाइस्ता उर्फ़ फिजा (24) की हत्या की, उस समय उसकी मां रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश के देवबंद गयी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।चाकू से गला रेत कर अपनी बहन को मार डाला और इसकी सूचना अपनी मां को दी। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने कहा कि इस मामले में शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में बहन को अपने पुरुष मित्र से मोबाइल फोन पर बात करते देख भड़के एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंगलौर के पुलिस कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात मोहल्ला मलानपुर में इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद ही इस बारे में अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस समय अमन ने अपनी बहन शाइस्ता उर्फ़ फिजा (24) की हत्या की, उस समय उसकी मां रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश के देवबंद गयी हुई थी। रात को बिस्तर पर लेटकर शाइस्ता अपने पुरुष मित्र से बात कर रही थी जिसे देखकर अमन भड़क गया।

उसके बाद उसने चाकू से गला रेत कर अपनी बहन को मार डाला और इसकी सूचना अपनी मां को दी। आरोपी अमन को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने कहा कि इस मामले में शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीHaridwarउत्तराखण्डउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद