लाइव न्यूज़ :

हरिद्वारः घर के सामने रहने वाले युवक से प्रेम?, 17 वर्षीय नाबालिग बेटी प्राची से पिता प्रदीप कुमार धीमान नाराज, नहर में धक्का देकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 20:58 IST

Haridwar: आरोपी प्रदीप कुमार धीमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय प्राची का शव नहर से बरामद हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धीमान का अपनी बेटी से उसके प्रेम प्रसंग को लेकर मनमुटाव था।आरोपी ने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसने उसे नहर में धक्का दे दिया। 

Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में अपनी नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने कथित तौर पर उसे नहर में धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिस ने सिडकुल के ढालूवाला के रहने वाले आरोपी प्रदीप कुमार धीमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय प्राची का शव नहर से बरामद हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धीमान का अपनी बेटी से उसके प्रेम प्रसंग को लेकर मनमुटाव था जिसके चलते शनिवार शाम वह उसे मंगलौर नहर पुल पर ले गया और वहां से उसने उसे कथित रूप से नहर में धक्का दे दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जहां धीमान के अपनी बेटी को धक्का देने से वहां मौजूद कांवड़िए उसके साथ मारपीट पर उतारू थे।

पुलिस ने बमुश्किल आरोपी को वहां से निकाला। पूछताछ में धीमान ने बताया कि उसकी बेटी का उसके घर के सामने रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था जो उसके परिवार को पसंद नहीं था। आरोपी ने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसने उसे नहर में धक्का दे दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली