लाइव न्यूज़ :

Hardoi Road Accident: रेत से भरा ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी के बाहर सो रहे लोगों पर पलटा, एक ही परिवार के 8 की दबकर मौत, सिर्फ बची एक बच्ची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2024 13:52 IST

Hardoi Road Accident: घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और बालू को हटवाया और उसके नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देHardoi Road Accident: परिवार कला बाज जाति से ताल्लुक रखता है।Hardoi Road Accident: चार बच्चे और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।Hardoi Road Accident: चार साल की एक बच्ची बिट्टू घायल हो गई।

Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा नदी से बालू भरकर ला रहा एक ट्रक बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ियां के बाहर सो रहे लोगों पर पलट गया, जिससे चार बच्चों समेत आठ लोगों की दबकर मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मल्लावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-उन्नाव मार्ग पर बालू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़िया के बाहर सो रहे एक ही परिवार के लोगों पर पलट गया। यह परिवार कला बाज जाति से ताल्लुक रखता है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार बच्चे और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और बालू को हटवाया और उसके नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।

गोस्वामी ने बताया कि हादसे में अवधेश (40), सुधा (35), लाला (पांच), सुनैना (11), बुद्धू (चार), हीरो(25), करण (30), तथा बिहारी (दो) की घटनास्थल पर ही दबकर मौत हो गई जबकि चार साल की एक बच्ची बिट्टू घायल हो गई, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्परता से राहत कार्य शुरू कराया, जिसके चलते एक बच्ची तथा बंदर को बचा लिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक अवधेश को गिरफ्तार कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा