हरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2026 09:08 IST2026-03-30T08:46:30+5:302026-03-30T09:08:18+5:30

Hardoi Police: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

Hardoi Police Deepak, Govind, Lankush Ishwar Dayal riding a bike collided speeding car 3 died on spot and 2 injured up police | हरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

Hardoi Police

HighlightsHardoi Police: एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को सवायजपुर की ओर जा रहे थे।Hardoi Police: चिकित्सकों ने लंकुश, गोविंद और दीपक को मृत घोषित कर दिया।Hardoi Police: पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Hardoi:हरदोई जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि बंथला गांव निवासी दीपक (20), गोविंद (20), लंकुश (40) तथा ईश्वर दयाल (15) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को सवायजपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार सभी लोग और कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने लंकुश, गोविंद और दीपक को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल ईश्वर दयाल को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि एक अन्य घायल का उपचार किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के एक कारखाने में रविवार दोपहर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस ने बताया कि सेक्टर-5 में समोसा चौक के पास स्थित एक इकाई में शाम चार बजकर 30 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

Web Title: Hardoi Police Deepak, Govind, Lankush Ishwar Dayal riding a bike collided speeding car 3 died on spot and 2 injured up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे