लाइव न्यूज़ :

16 वर्षीय नाबालिग ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने माता-पिता को मार डाला, छोटे भाई को घायल किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2021 16:07 IST

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर थानाक्षेत्र का मामला है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी के पिता शिवपाल (45), और माता इंद्रा (42) घर में सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों की मौके पर ही मौत हो गई।छोटे भाई को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।शिवपाल के बडे़ बेटे ने कुल्हाड़ी से उन पर वार किया था।

हनुमानगढ़ः राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर थानाक्षेत्र में बुधवार रात को 16 वर्षीय नाबालिग ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने माता-पिता की हत्या कर दी और छोटे भाई को घायल कर दिया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी के पिता शिवपाल (45), और माता इंद्रा (42) घर में सो रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल छोटे भाई को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि शिवपाल के बडे़ बेटे ने कुल्हाड़ी से उन पर वार किया था, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली में किशोरी की गला रेत कर हत्या 

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में 16 वर्षीय एक लड़की की उसके घर में गला रेत कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक किशोरी की पहचान रुखसार के रूप में की गयी है। रुखसार की मां ने अपने दत्तक पुत्र पर ही इस हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

घर के अंदर खाट पर रुखसार का शव पड़ा हुआ था और उसका गला कटा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, रुखसार की मां एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और करीब 10 साल पहले उसने आरोपी शान मोहम्मद को अपने बेटे के रूप में गोद लिया था, तब से ही तीनों एक साथ रह रहे थे।

रुखसार की मां ने पुलिस को बताया कि शान मोहम्मद (32) शराब का आदी है और आए दिन उससे और रुखसार से झगड़ा किया करता था। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने बताया कि शान मोहम्मद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली