लाइव न्यूज़ :

UP: हमीरपुर में युवती को निर्वस्त्र कर प्रेमी जोड़े के साथ की गई मारपीट, बनाया गया वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 19, 2022 15:13 IST

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवती को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की है। यही नहीं खबरे यह भी आ रही है कि उससे पैसे भी मांगे गए है। घटना के बाद युवती लापता है और पुलिस को उसकी भी तलाश है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के हमीरपुर में एक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो किशोरों समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ भी की है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) में एक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की गई है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आरोपी कपल को परेशान कर रहे है और समय-समय पर उनकी पिटाई भी कर रहे है। वायरल वीडियो में युवती के साथ छेड़खानी भी करते हुए आरोपी दिखाई दे रहे है। 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है और दो किशोरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट की है और इसकी आलोचना की है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना हमीरपुर जिले में उजाड़ पड़े सिटी फॉरेस्ट पार्क के पास के एक जंगल का है। यहां पर कपल मिलने आए थे, इस दौरान आरोपियों ने उनका वीडियो बना लिया और उनसे मार-पीट की है। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने पीड़ितों से पैसे की भी मांग की है। 

वीडियो में आरोपी कपल के साथ मारपीट और युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे है। वायरल वीडियो में भी दिखा और पुलिस ने भी बताया कि आरोपी युवती को निर्वस्त्र कर उससे मारपीट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस घटना बाद युवती लापता है और पुलिस को इस कपल को भी तलाश कर रही है। 

पुलिस ने लिया यह एक्शन

इस घटना में पुलिस ने दो किशोरों समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस को बाकी और आरोपियों की भी तलाश है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

सूत्रों की माने तो ऐसे में कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि यह एक गैंगरेप है। लेकिन पुलिस ने इस बात से इन्कार की है। 

मायावती ने भी घटना पर उठाए सवाल

वहीं इस घटना को लेकर मायावती ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, "यूपी में कुल मिलाकर कानून का न्यायपूर्ण इस्तेमाल नहीं होने से आपराधिक तत्वों का बेखौफ हो जाना लचर कानून-व्यवस्था का सबूत है। इनका विकास भी कुछ ख़ास ज़िलों तक ही सीमित है जबकि यूपी के हर क्षेत्र में अति-गरीबी व बेरोजगारी है। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे।"

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोगैंगरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली