लाइव न्यूज़ :

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, 70 साल का बुजुर्ग अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2021 16:08 IST

भरुआ सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि चार साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार की घटना 24 दिन पुरानी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के बयान से बलात्कार की पुष्टि के बाद बलात्कार की धारा बढ़ाई गई है। 70 साल के बुजुर्ग आरोपी स्वामीदीन प्रजापति को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

हमीरपुरः हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में पुलिस ने चार साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 70 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पहले छेड़खानी का मामला दर्ज किया था, लेकिन चिकित्सीय परीक्षण और अदालत में पीड़िता के बयान से बलात्कार की पुष्टि के बाद बलात्कार की धारा बढ़ाई गयी है।

भरुआ सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि चार साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार की घटना 24 दिन पुरानी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था।

उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण और अदालत में दर्ज पीड़िता के बयान से बलात्कार की पुष्टि के बाद बलात्कार की धारा बढ़ाई गई है। तिवारी ने बताया कि 70 साल के बुजुर्ग आरोपी स्वामीदीन प्रजापति को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

नोएडा : महिला से बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज

गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक महिला के साथ कथित बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बुधवार को बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह अपनी दोस्त स्वाति के माध्यम से दीपक चौहान नामक व्यक्ति के संपर्क में आई।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि दीपक चौहान ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से अवसाद ग्रसित हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!