लाइव न्यूज़ :

महिला ने हलाला के नाम पर लगाया रेप का आरोप, पति समेत सभी आरोपियों पर केस हुआ दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 25, 2018 11:54 IST

बरेली की निदा खान का मामला अभी थमा भी नहीं था कि हलाला का एक और मामला पड़ोस के ही जिले रामपुर से आया है।

Open in App

रामपुर, 25 जुलाई:  बरेली की निदा खान का हलाला का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। रामपुर में तीन तलाक की पीड़ित महिला को दोबारा निकाह करने का भरोसा दिलाकर पति और उसके परिवार वालों ने दूसरे व्यक्ति से उसका हलाला करवाया। लेकिन पति ने उसकी जगह किसी जगह किसी और से निकाह कर लिया। 

इतना ही नहीं पीड़िता के ससुरालवालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। हलाला के नाम पर पीड़िता ने रेप का आरोप भी लगाया है। महिला रेप के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। वहीं, पीड़िता के मुताबिक उसके पति, देवर और रिश्तेदार ने उसके साथ रेप किया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला के मुताबिक, उसका निकाह पांच साल पहले दौकपुरी टांडा गांव के रहने वाले मोहम्मद रिज़वान से हुआ था। उसका पति हरिद्वार में बिरयानी की दुकान चलाता है। पीड़िता के मुताबिक वो दोनों 4 साल एक साथ रहे और उनके 2 बच्चे भी हैं। लेकिन एक दिन अचानक उसके शौहर ने उसे बहाने से वापस रामपुर भेज दिया।

 पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले उसके पति ने किसी बात पर नाराज हो गया और फोन पर ही उसे तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। जिसके बाद बहुत समझाने पर उनसे हलाला करने को कहा। लेकिन मेरे हलाला के बाद उसने मेरी जगह किसी और महिला के साथ निकाह कर लिया। तब से वह बार बार उससे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। 

अब महिला का आरोप है कि हलाला के नाम पर युवक से निकाह करवाया गया। उस दौरान पति, देवर समेत सात रिश्तेदारों ने उसके साथ रेप भी किया। पीड़िता ने अपने पति, ससुर, जेठ, देवर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी। महिला की चिकित्सा जांच और न्यायालय में धारा 164 के बयान दर्ज करा दिए गये हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?