लाइव न्यूज़ :

हाजीपुरः पुलिस ने कई होटलों में की छापेमारी, 6 लड़की और 5 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, कई से पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2022 15:02 IST

सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में स्टेशन के पास कई होटलों में छापेमारी की गई.

Open in App
ठळक मुद्देछापेमारी के दौरान होटल व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा रहा.एसडीएम सदर अरुण कुमार ने बताया कि यह रुटीन अभियान है.होटलों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है.

हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस उसवक्त हैरत में पड़ गई, जब वह अग्निपथ योजना के विरोध की आड में एक बार उपद्रव फैलाने की साजिश की जांच में निकली थी, लेकिन मिला कुछ और. यहां दूसरे धंधे का खुलासा हो गया.

 

पुलिस ने कई होटलों में छापेमारी की. इस दौरान 6 लड़की और 5 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इस संबंध में सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में स्टेशन के पास कई होटलों में छापेमारी की गई. लेकिन इसके ठीक उलट कुछ और पता चल गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक दर्जन से अधिक होटलों में एक साथ छापेमारी की, जहां से दो दर्जन अधिक लोगो को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. बिहार पुलिस और एसएसबी के जवान ने संयुक्त रूप से होटलों में छापेमारी की. पुलिस को स्टेशन रोड स्थित कई होटलों में अनियमितताओं की जानकारी मिली थी.

छापेमारी के दौरान होटल व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा रहा. होटलों में चल रहे देह व्यापार का खुलासा हो गया, जिसे देख कर पुलिस प्रशासन भी दंग रह गई. पुलिस की इस कार्रवाई से हाजीपुर शहर के होटलों में चल रहे देह व्यापार के बडे रैकेट का खुलासा हुआ है, जिससे यह साफ पता चल रहा है कि पैसे के लिए होटलों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है.

इधर, एसडीएम सदर अरुण कुमार ने बताया कि यह रुटीन अभियान है. जिसके तहत आगे भी ना सिर्फ होटलों में बल्कि लॉज और कोचिंग संस्थानों में भी छापेमारी की जाएगी ताकि घटना होने से पहले ही उसे रोका जा सके. पुलिस की इस छापेमारी से असामाजिक तत्वों के साथ साथ अनैतिकता काम करने वालो में भी हड़कंप मच गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली