लाइव न्यूज़ :

अधजली लाश को लेकर हाजीपुर जिलाधिकारी ने कहा- कोविड-19 के मरीज का शव नहीं, वायरल वीडियो को बताया गलत

By भाषा | Updated: May 23, 2020 15:21 IST

कौवों और आवारा कुत्तों द्वारा नोची जा रही एक अधजली लाश को लेकर कुछ दिनों पहले एक दावा किया गया था, जिसमें कहा गया था कि यह कोविड-19 के मरीज का शव है। अब इस मामले में वैशाली जिला प्रशासन ने उन खबरों को खारिज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडया में वायरल एक वीडिया में दिखाया जा रहा था कि कौवें और आवारा कुत्ते एक लाश को नोच रहे हैं।इस वीडियो की खबर स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा भी प्रसारित की गई और कहा गया कि यह लाश 35 वर्षीय व्यक्ति की है, जोकि पृथक-वास केंद्र में मृत पाया गया था।

हाजीपुर: वैशाली जिला प्रशासन ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कौवों और आवारा कुत्तों द्वारा नोची जा रही एक अधजली लाश को लेकर दावा किया गया था कि यह कोविड-19 के मरीज का शव है। सोशल मीडया में वायरल एक वीडिया में दिखाया जा रहा था कि कौवें और आवारा कुत्ते एक लाश को नोच रहे हैं। इस वीडियो की खबर स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा भी प्रसारित की गई और कहा गया कि यह लाश 35 वर्षीय व्यक्ति की है, जोकि पृथक-वास केंद्र में मृत पाया गया था। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा, '' ये भ्रामक और शरारती दावे हैं।'' 

सिंह ने एक प्रेसवार्ता में कहा, '' अधजली लाश पक्के तौर पर कोविड-19 के मरीज की नहीं है यद्यपि हम लाश की शिनाख्त करने में समर्थ नहीं हैं। अफवाहों के बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था और अधजली लाश का अंतिम संस्कार किया गया।'' दिल्ली से लौटने के बाद व्यक्ति को अंबेडकर हॉस्टल के पृथक-वास केंद्र में रखा गया था, जहां उसका शव छत से लटकता पाया गया था। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कोनहारा घाट के निवासियों ने आरोप लगाया कि बुधवार रात को व्यक्ति का अंतिम संस्कार बेहद लापरवाही से किया गया क्योंकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को संक्रमण का डर था। हालांकि, जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने ही वायरस संक्रमण के खतरे डर से अंतिम संस्कार के समय विरोध किया था। उन्होंने कहा कि शव के अंतिम संस्कार के समय तक परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि जाहिर है संक्रमण के डर से कोई नहीं आया और अधिकारियों ने ही इसका ध्यान रखा कि अंतिम संस्कार सही से किया जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं