लाइव न्यूज़ :

ग्वालियरः चलती ट्रेन में तीन अज्ञात युवकों ने 32 वर्षीय महिला से रेप की कोशिश की, नाकाम रहने पर 25 वर्षीय रिश्तेदार के साथ नीचे फेंका, रेलवे पटरियों पर घायल अवस्था में मिले और

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2023 13:51 IST

घटना बिलौआ पुलिस थानाक्षेत्र में हुई और आज सुबह रेलवे पटरियों पर घायल अवस्था में मिले इन दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे पटरियों के पास घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।महिला एवं उसके पुरुष रिश्तेदार ने बताया कि सूरत एक्सप्रेस से सूरत जा रहे थे।

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार को चलती ट्रेन में तीन अज्ञात युवकों ने 32 वर्षीय महिला एवं उसके 25 वर्षीय रिश्तेदार के साथ मारपीट की जिससे दोनों धक्कम मुक्का में अचानक नीचे गिर गये। दरअसल ये युवक महिला का फोटो और वीडियो बना रहे थे और तब उसने और उसके रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया था।

यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि यह घटना बिलौआ पुलिस थानाक्षेत्र में हुई और आज सुबह रेलवे पटरियों पर घायल अवस्था में मिले इन दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बिलौआ के थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया, ‘‘बुधवार की सुबह 32 वर्षीय एक महिला और 25 वर्षीय एक युवक रेलवे पटरियों के पास घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।’’ उन्होंने कहा कि इसके बाद महिला एवं उसके पुरुष रिश्तेदार ने बताया कि वे सूरत एक्सप्रेस से सूरत जा रहे थे और ट्रेन में तीन युवकों ने उनके जबरन फोटो एवं वीडियो बनाने शुरू कर दिए।

उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की, जिससे पिटाई के दौरान हुए धक्कम मुक्का में अचानक वे दोनों ट्रेन से नीचे गिर गए। शाक्य ने बताया कि पुलिस अब इस मामले की जांच की जा रही है और शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को भी इसकी सूचना दी गई है।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि रेलवे पटरियों पर घायल मिले ये दोनों लोग झारखंड के निवासी हैं और इनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। चंदेल ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीग्वालियरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा