लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर पुलिसः दो तस्करों से 11 बंदूक और 8 जिंदा कारतूस बरामद, 315 बोर के 6 देशी कट्टे और 4 जिंदा राउंड, दो मोबाइल जब्त

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 13, 2023 20:02 IST

Gwalior Police: पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। नाम सुनील चौहान निवासी मैनपुरी (उप्र) से है।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ागांव फायरिंग रेंज के पास, मोहनपुर रोड़ पर मिलने वाले थे।पकड़े गए युवक का नाम अजान सिंह है। अवैध हथियारों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियरः ग्वालियर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों से 11 बंदूक और 8 जिंदा कारतूस बरामद किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एडीशनल एसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से  सूचना मिली थी कि लाल टिपारा गौशाला के पास एक युवक खड़ा है।

उसके पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर  एक टीम बनाकर उक्त स्थान पर भेजा गया। जहाँ एक युवक मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध के पास मिले पिट्ठू बेग को चैक किया गया तो उसमें 315 बोर के 06 देशी कट्टे एवं 04 जिंदा राउण्ड व एक मोबाइल रखे मिले।

पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपना नाम सुनील चौहान निवासी मैनपुरी (उप्र) से है। वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इन हथियारों को स्थानीय सप्लायर्स को बेचता था। उसके साथी के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनसे बताया कि वह कुछ देर में बड़ागांव फायरिंग रेंज के पास, मोहनपुर रोड़ पर मिलने वाले थे।

उक्त तस्कर की निशादेही पर पुलिस टीम ने तस्कर के बताये स्थान बड़ागांव फायरिंग रेंज के पास, मोहनपुर रोड़ पर जाकर देखा तो वहां उनको सड़क के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में बेग लिये खड़ा दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने पकड़े लिया। पकड़े गए युवक का नाम अजान सिंह है। उसके पास से 315 बोर के 05 देशी कट्टे एवं 04 जिंदा राउण्ड व एक मोबाइल जब्त किया गया है।

दोनों आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने कुल 11 देशी कट्टे, 08 जिंदा राउण्ड एवं दो मोबाइल जब्त किये। पकड़े गये आरोपियों से मिले अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके एक साथी ने बताया कि वह ग्राम भदेही थाना बेवर जिला मैनपुरी से देशी कट्टे व राउण्ड लाता है।

अपने साथी के साथ मिलकर लोकल ग्राहकों को सप्लाई किया करता है। पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मुरार में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे मिले अवैध हथियारों के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली