4-5 राउंड फायरिंग कर पति सोनू तोमर ने पत्नी रुचि को भून डाला?, लंबे समय से चल रहा था विवाद, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2026 16:28 IST2026-02-08T16:16:45+5:302026-02-08T16:28:55+5:30

Gwalior: सोनू तोमर के पिता ने थाटीपुर थाने में पुलिस को सूचना दी और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और घटना की जांच की।

Gwalior Husband sonu tomar shot his wife ruchi tomar dead firing 4-5 rounds dispute going long time, video | 4-5 राउंड फायरिंग कर पति सोनू तोमर ने पत्नी रुचि को भून डाला?, लंबे समय से चल रहा था विवाद, वीडियो

Gwalior

HighlightsGwalior: सोनू ने ताबड़तोड़ गोली पत्नी रुचि तोमर पर उतार दी।Gwalior: पहले दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। Gwalior:पत्नी को गोली मारकर मौके से पति फरार हो गया।

Gwalior:मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति ने पत्नी की जान ले ली। CSP ग्वालियर अतुल सोनी ने कहा कि दर्पण कॉलोनी में पति सोनू तोमर ने अपनी पत्नी पर 4-5 राउंड फायरिंग की। महिला की मृत्यु हो गई। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आपसी मनमुटाव और लड़ाई चलती रहती थी। आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। शादीशुदा जिंदगी में आग लग गई। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। शनिवार रात करीब 10 बजे झगड़ा हुआ और देखते ही देखते ही गोलियां की आवाज सुनाई देने लगी। सोनू ने ताबड़तोड़ गोली पत्नी रुचि तोमर पर उतार दी।

पहले दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। पत्नी को गोली मारकर मौके से पति फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो देर हो चुकी थी। सोनू तोमर के पिता ने थाटीपुर थाने में पुलिस को सूचना दी और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और घटना की जांच की। घर में ही 11 साल का बेटा और 14 साल की बेटी थी।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में खाना बनाने से इंकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी बीमार पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अतुल सोनी ने बताया कि मृतक की पहचान रुचि (35) के रूप में हुई है और उसके दो बच्चे हैं।

Web Title: Gwalior Husband sonu tomar shot his wife ruchi tomar dead firing 4-5 rounds dispute going long time, video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे