लाइव न्यूज़ :

Gwalior: इन्वर्टर तार गीला और स्नानघर में करंट, बचाओ-बचाओ..., पिता को बचाने दौड़ा पुत्र, चपेट में आकर दोनों की मौत, चीखें सुनकर पत्नी और बेटी दौड़ी तब तक...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2024 13:03 IST

पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने बताया कि प्रेमदत्त शर्मा (42) की कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने घर में नहाते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमदत्त की पत्नी और बेटी स्नानघर में आने पर करंट लगने से झुलस गईं।चीखें सुनकर किसी ने बिजली की सप्लाई काट दी।प्रेमदत्त का बेटा कृष्णा उन्हें बचाने के लिए दौड़ा।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में रविवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने बताया कि प्रेमदत्त शर्मा (42) की कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने घर में नहाते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रेमदत्त का बेटा कृष्णा उन्हें बचाने के लिए दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। प्रेमदत्त की पत्नी और बेटी स्नानघर में आने पर करंट लगने से झुलस गईं।

उनकी चीखें सुनकर किसी ने बिजली की सप्लाई काट दी।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘चारों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमदत्त और उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। प्रेमदत्त की पत्नी और बेटी खतरे से बाहर हैं।’’ प्रारंभिक जांच के अनुसार, मोटर पंप के पास लटका एक इन्वर्टर तार (संभवतः टूटा हुआ) गीला हो गया और स्नानघर में करंट प्रवाहित हो गया।

मप्र: दमोह जिले में चार लड़कियां तालाब में डूबीं

मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र के दमोह जिले में रविवार शाम चार लड़कियां तालाब में डूब गईं। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी के अनुसार, लड़कियां अपने माता-पिता के साथ जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर डूमर गांव के पास एक मंदिर में एक धार्मिक समारोह में गई थीं।

शाम लगभग छह बजे तीन लड़कियां-माया लोधी (नौ), राजेश्वरी लोधी (12) और प्रिंसी सिंह (12) वहां पास के तालाब में गईं लेकिन वे डूबने लगीं। अधिकारी ने बताया कि रागिनी लोधी (13) उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूदी, लेकिन चारों लड़कियां डूब गईं। अधिकारी ने कहा कि शवों को तालाब से निकाल लिया गया है और सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से दो नाबालिग भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बिजली गिरने से दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे तब हुई, जब दोनों लड़के भैरोपुर (जाखेर) गांव में कुनो नदी के पास अपने पशु चरा रहे थे। वीरपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक परमाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आंधी और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच, बिजली गिरने से आठ और 10 साल के दो भाइयों की मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली