लाइव न्यूज़ :

एबीवी-आईआईआईटीएम के सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी दिनेश द्विवेदी अरेस्ट, नौकरी दिलाने के बहाने पूर्व छात्रा के साथ दुष्कर्म

By भाषा | Updated: February 20, 2022 22:21 IST

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंध संस्थान (एबीवी-आईआईआईटीएम) के सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी दिनेश द्विवेदी को रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता छात्रा मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है।छात्रा ने 2015 में आईआईआईटीएम में एमटेक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था।तत्कालीन सुरक्षा अधिकारी दिनेश द्विवेदी उसे संस्थान में नौकरी दिलाने के बहाने एक फ्लैट में ले गए।

ग्वालियरः मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्थित एबीवी-आईआईआईटीएम के एक सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी को एक पूर्व छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि इसी संस्थान के एक पूर्व निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंध संस्थान (एबीवी-आईआईआईटीएम) के सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी दिनेश द्विवेदी को रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता छात्रा मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा ने 2015 में आईआईआईटीएम में एमटेक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था। एसपी के मुताबिक, छात्रा ने आरोप लगाया है कि 2017 में जब वह अपनी डिग्री लेने ग्वालियर पहुंची, तब आईआईआईटीएम के तत्कालीन सुरक्षा अधिकारी दिनेश द्विवेदी उसे संस्थान में नौकरी दिलाने के बहाने एक फ्लैट में ले गए।

प्राथमिकी के हवाले से एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि द्विवेदी ने उससे नौकरी के बदले पांच लाख रुपये की मांग की और तब उन्होंने फोन पर आईआईआईटीएम के तत्कालीन निदेशक से उसकी बात भी कराई थी। एसपी के अनुसार, बाद में द्विवेदी ने कथित तौर पर छात्रा को नशीला पेय पिलाकर फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद द्विवेदी ने लंबे समय तक उसका बार-बार यौन शोषण किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसने नौकरी दिलाने के वादे पर द्विवेदी को 3.60 लाख रुपये का भुगतान भी किया था, लेकिन जब उन्होंने छात्रा को ब्लैकमेल करना जारी रखा तो छात्रा ने हजीरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सांघी ने कहा कि द्विवेदी और आईआईआईटीएम के पूर्व निदेशक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

सांघी के मुताबिक, सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी को रविवार सुबह इटावा से गिरफ्तार कर लिया गया और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि शिकायतकर्ता ने जिस व्यक्ति से फोन पर बात करने का दावा किया है, वह आईआईआईटीएम के तत्कालीन निदेशक थे या नहीं।

आईआईआईटीएम के पूर्व निदेशक ने संपर्क करने पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्होंने तीन साल पहले संस्थान छोड़ दिया था। पूर्व निदेशक ने इस घटनाक्रम पर आश्चर्य जताते हुए कहा, ‘मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस ने अब तक मुझसे संपर्क नहीं किया है।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीग्वालियरमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली