लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी सड़क हादसाः असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत और छह अन्य घायल, तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर को टक्कर मारते हुए पिकअप वैन से टकराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2023 21:16 IST

Guwahati road accident: पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य छात्रों को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअरिंदम भल्लाल, राजकिरण भुइयां, नियार डेका, कौशिक डेका, एमोन गायन, उपांग्शु सरमा और कौशिक मोहन के रूप में हुई है।चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

गुवाहाटीः गुवाहाटी में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि तृतीय वर्ष के 10 छात्र आज तड़के एक कार में कॉलेज परिसर से निकले और उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक पिकअप वैन से टकरा गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य छात्रों को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ मृतकों की पहचान अरिंदम भल्लाल, राजकिरण भुइयां, नियार डेका, कौशिक डेका, एमोन गायन, उपांग्शु सरमा और कौशिक मोहन के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य विधानसभा में जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ जलुकबारी में सड़क दुर्घटना में नौजवानों की मौत से बेहद दुखी हूं। उनके माता-पिता और परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’’ मुख्यमंत्री ने कॉलेज के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ लगातार संपर्क में रहें और संस्थान के अधिकारियों से अपील की कि छात्रावास अधीक्षकों की निगरानी में और सख्ती होनी चाहिए।

शर्मा ने कहा कि उन्होंने उस अस्पताल के अधिकारियों से बात की है जहां घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है, जिनकी स्थिति अब स्थिर और खतरे से बाहर है।

असम के पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला प्रतीत होता है, लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, मैं निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता। ’’ उन्होंने कहा कि दुर्घटना की पुलिस और परिवहन विभाग दोनों द्वारा जांच की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई