लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटीः पूर्व प्रेमी ने 27 साल की मौसमी गोगोई को दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या की?, युवती को पता चला आरोपी शादीशुदा है तो दूरी बनानी शुरू कर दी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2024 21:45 IST

Guwahati: असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि नाहोरोनी पथ गुवाहाटी में एक युवती को चाकू घोंपने की घटना के सिलसिले में हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। खुद को चाकू मार लिया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, मौत हो गई।विशेष अभियान समूह को तुरंत सक्रिय किया गया और हमलावर को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का अतीत में युवती के साथ प्रेम संबंध था।

Guwahati: असम के गुवाहाटी में एक युवती (27) की उसके पूर्व प्रेमी ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हाटीगांव इलाके के नाहोरोनी पथ पर हुई। असम पुलिस के महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत के मुताबिक, मौसमी गोगोई नामक युवती अपने किराये के मकान से किसी काम से बाहर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उसके आवासीय परिसर के बाहर उस पर चाकू से कई बार वार कर दिया। महंत ने बताया कि युवती को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेष अभियान समूह को तुरंत सक्रिय किया गया और हमलावर को पकड़ लिया गया। हमलावर ने खुद को भी चोट पहुंचा ली थी। उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।’’ एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का अतीत में युवती के साथ प्रेम संबंध था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमलावर एक शादीशुदा व्यक्ति है और युवती को कुछ दिन पहले इस बारे में पता चला था। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी, लेकिन वह प्रेम संबंध जारी रखना चाहता था।’’ अधिकारी ने कहा कि ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने युवती को मारने का फैसला किया।

इस बीच, असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नाहोरोनी पथ गुवाहाटी में एक युवती को चाकू घोंपने की घटना के सिलसिले में हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। उसने खुद को चाकू मार लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसमहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली