लाइव न्यूज़ :

शराबी पति से झगड़ा, पत्नी ने खुद ही घर परिसर में 4-5 फुट का गड्ढा खोदा और शव को दफनाया, देवर ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2025 19:17 IST

गुवाहाटीः पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने बताया कि 26 जून की रात को हुए झगड़े में उसने अपने पति की हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे बहुत ज़्यादा नशे में था और गुस्से में आकर उसने (महिला) उसे (पति) मार डाला।महिला ने खुद ही अपने घर के परिसर में चार से पांच फुट का गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया।महिला के पति के शव को शहर के पांडु इलाके में स्थित उसके घर से निकाला गया।

गुवाहाटीः असम के गुवाहाटी में एक महिला ने शराबी पति से हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और घर में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने रविवार को जालुकबारी पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। महिला का पति कबाड़ का कारोबार करता था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने बताया कि 26 जून की रात को हुए झगड़े में उसने अपने पति की हत्या कर दी थी।

उसने दावा किया कि वह बहुत ज़्यादा नशे में था और गुस्से में आकर उसने (महिला) उसे (पति) मार डाला।’’ उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने खुद ही अपने घर के परिसर में चार से पांच फुट का गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के शव को शहर के पांडु इलाके में स्थित उसके घर से निकाला गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें शक है कि हत्या में और भी लोग शामिल थे, क्योंकि महिला ने खुद गड्ढा खोदकर शव नहीं दफनाया होगा। हमारे पास कुछ सुराग हैं और हम उन पर काम कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला ने हत्या की बात तब स्वीकार की, जब उसके देवर ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने शुरू में परिवार और पड़ोसियों को बताया था कि उसका पति काम के लिए केरल गया है। इसके बाद वह खुद छिप गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली