लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में होटल के कमरे में खूनी खेल, महिला की चाकू से हत्या कर आरोपी फरार, CCTV में वारदात दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2021 11:16 IST

हत्या की ये घटना 20 अगस्त को रात करीब साढे नौ बजे की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में 36 साल की एक महिला की हत्या का मामला, CCTV में वारदात दर्जगुरुग्राम के सेक्टर 14 में हुई घटना, टना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 36 साल की एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात को दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर एक होटल में घटना अंजाम दिया गया है। आरोपी की पहचान सचिन के तौर पर हुई है। ये घटना 20 अगस्त को रात करीब साढे नौ बजे गुरुग्राम के सेक्टर 14 में हुई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी सामने आया है कि महिला पर कई बार चाकू से वार किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार महिला रात करीब 8:15 बजे आरोपी के साथ होटल पहुंची थी। करीब एक घंटे बाद उन्हें एक कमरा दिया गया। CCTV फुटेज में लगभग 15 मिनट के बाद, आरोपी को कमरे से बाहर भागते देखा जा सकता है। उसके पीछे वह महिला भाग रही थी और उसके शरीर से खून बह रहा था। सचिन मौके से भागने में सफल रहा, जबकि महिला होटल के अंदर सीढ़ियों पर गिर गई।

इसके बाद होटल के एक स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। महिला के पति से भी संपर्क किया गया। सेक्टर-14 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक की पहचान इमराना के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली थी। महिला के पति मोहम्मद शाहिद ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 

द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार इमराना सचिन से मिलने के लिए रिंकू नाम के एक व्यक्ति के ऑटोरिक्शा से इफको चौक गई थी। सचिन कथित तौर पर दंपति का दोस्त था।

चाकू लगने के तीन मिनट के भीतर ही पीड़िता की मौत हो गई थी। वह सीढ़ियों पर गिर गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ने होटल के रिसेप्शन पर फर्जी आईडी प्रूफ जमा किया था। हालांकि अभी तक हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा