लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय नाबालिग से पिछले 6-7 महीनों से वीडियो वायरल की धमकी दे रेप कर रहा था किशोर, पीड़िता के पिता ने कहा- बेटी ने 7-8 उल्टी की और जांच कराया तो उड़े होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 21:56 IST

Gurugram: गांव का लड़का पिछले छह-सात महीनों से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार पूछे जाने के बावजूद उसने अपने व्यवहार का कारण बताने से इनकार कर दिया।15 वर्षीय बेटी पिछले डेढ़ महीने से परेशान दिख रही थी।अल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला कि वह लगभग सात महीने की गर्भवती है।

Gurugram: पुलिस ने एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक किशोर को पकड़ा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नूंह के महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया है। लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय बेटी पिछले डेढ़ महीने से परेशान दिख रही थी, लेकिन कई बार पूछे जाने के बावजूद उसने अपने व्यवहार का कारण बताने से इनकार कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी को सात-आठ दिनों से उल्टी हो रही थी और जब वह उसे चिकित्सक के पास ले गया, तो उसने दवा दी। शिकायत के मुताबिक, लेकिन जब दवा से राहत नहीं मिली, तो लड़की ने अपने पिता को बताया कि उसी गांव का एक लड़का पिछले छह-सात महीनों से उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था।

लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा, "जब नूंह में उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला कि वह लगभग सात महीने की गर्भवती है। जब मैं लड़के के घर गया और उसे डांटा तो उसके परिवार वालों ने मुझे धमकाया और बच्ची का गर्भपात कराने को कहा।"

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद महिला पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया। नूंह महिला पुलिस थाने की प्रभारी मंजू ने कहा, "हमने किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया। जांच जारी है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामPoliceहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?