लाइव न्यूज़ :

Haryana News: गुरुग्राम में पुलिस कांस्टेबल ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 10:44 IST

Haryana News: पुलिस ने बताया कि तब से वह अपने रिश्तेदार रवींद्र के साथ सोहना स्थित एचसीबीएस स्पोर्ट्स विले सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रह रही थी।

Open in App

Haryana News: हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल को सोहना स्थित किराए के फ्लैट में अपनी सहजीवी साथी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिस महिला की हत्या हुई है, वह आरोपी के साले की पत्नी भी थी। महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले आरोपी रवींद्र ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसके साथ सहजीवी संबंधों में रहने वाली महिला कुछ लोगों के संपर्क में थी और हाल ही में उनके साथ बाहर गई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब वह वापस लौटी तो उन दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद उसने तौलिए से कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

राजस्थान के झुंझुनू की मूल निवासी संगीता नाम की महिला दो साल पहले दिवंगत हुए एक सैन्यकर्मी की पत्नी थी। पुलिस ने बताया कि तब से वह अपने रिश्तेदार रवींद्र के साथ सोहना स्थित एचसीबीएस स्पोर्ट्स विले सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे हुई, जिसके बाद आरोपी मध्यप्रदेश और फिर जयपुर भाग गया। इसने बताया कि आरोपी को सोहना अपराध शाखा की एक टीम ने बृहस्पतिवार को पलवल रोड से गिरफ्तार कर लिया। संगीता के भाई नरेंद्र ने रवींद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सिटी सोहना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणाHaryana Policeमर्डर मिस्ट्रीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा