लाइव न्यूज़ :

Gurugram Murder: तुम्हारा काम ठीक नहीं और काम चोरी करते हो?, विवाद में 22 वर्षीय असम निवासी अर्जुन शवताल ने बिहार के रहने वाले 26 वर्षीय सहकर्मी दलीप की चाकू घोंपकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2025 09:55 IST

Gurugram Murder: असम निवासी आरोपी अर्जुन शवताल (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।मृतक की पहचान बिहार निवासी दलीप कुमार के रूप में हुई है।

Gurugram Murder:हरियाणा के गुरुग्राम में काम की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने 26 वर्षीय सहकर्मी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि असम निवासी आरोपी अर्जुन शवताल (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम को सूचना मिली कि सेक्टर 53 स्थित हेलो गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और श्वान दस्ते तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार निवासी दलीप कुमार के रूप में हुई है।

वह गेस्ट हाउस में सफाईकर्मी के तौर पर काम करता था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शवताल ने बताया कि उसकी कुमार से रंजिश थी।

क्योंकि वह काम की गुणवत्ता को लेकर उसे लगातार डांटता रहता था और धमकाता तथा पीटता भी था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि लगातार डांट-फटकार से नाराज होकर उसने रसोई से चाकू उठाया और कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाअसमबिहारPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली