लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: पति ने होटल में किया सुसाइड, 10 दिन बाद पत्नी और बेटी ने खाया जहर, पॉश सोसाइटी की घटना

By वैशाली कुमारी | Updated: July 17, 2021 16:11 IST

10 दिन पहले ही महिला के पति ने एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। वहीं पुलिस के अनुसार अब घर में मां और बेटी ने भी खुदकुशी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम के पॉश सोसायटी में मां और बेटी ने की आत्महत्या46 वर्षीय महिला का नाम बिना शेट्टी और 24 वर्षीय बेटी का नाम यशिका हैयह मामला वर्धमाना मंत्रा सोसाइटी का है

गुरुग्राम की एक पॉश सोसाइटी के एक फ्लैट में 46 साल की एक महिला और 24 साल की उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में मिला है। 10 दिन पहले ही महिला के पति ने एक होटल में आत्महत्या कर ली थी । पुलिस का कहना है कि मां और बेटी ने भी जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक परिवार के तीन लोगों ने खुदकुशी क्यों की।

यह मामला वर्धमाना मंत्रा सोसाइटी का है। 46 वर्षीय महिला का नाम बिना शेट्टी और 24 वर्षीय बेटी का नाम यशिका है। बिना एक प्राइवेट कंपनी के सल्स विभाग में काम करती थी और उनकी बेटी एमबीए कर रही थी। बीती 6 जुलाई को sector-53 के एक होटल में बीना शेट्टी के पति हरि शेट्टी ने भी आत्महत्या कर ली थी। 

इस केस की पड़ताल गुरुग्राम के sector-65 थाने की पुलिस कर रही है। पुलिस इस केस को हर  मुमकिन तरीके से देखने की कोशिश कर रही है और पता लगा रही है कि खुदकुशी का कारण पारिवारिक है या फिर कोई अन्य दबाव इसकी वजह है। इस आत्महत्या से सोसाइटी के सभी लोग हैरान है। 

सोसायटी के मैनेजर अशोक वर्मा ने कहा, “हरि शेट्टी अपने परिवार के साथ जनवरी में यहां रहने आए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां थी। एक एमबीए कर रही थी और दूसरी लॉ। 6 जुलाई को हरी शेट्टी ने sector-53 के एक होटल में खुदकुशी की और सिर्फ 10 दिन बाद बीवी और एक बेटी  ने भी। जब मैं फ्लैट में गया तो मुझे बिना शेट्टी की लाश बाथरूम में पड़ी मिली और बेटी  की लाश बेडरूम में थी मैंने तुरंत पुलिस को खबर की।"

टॅग्स :गुरुग्रामक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस