बहला-फुसलाकर साथ ले गया और 3 साल की मासूम से रेप के बाद गला घोंटा, 25 वर्षीय बिहार निवासी शिवनाथ अरेस्ट, आरोपी को चाचा कहती थी मृतका?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2026 19:25 IST2026-02-20T19:23:28+5:302026-02-20T19:25:01+5:30

पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को रात करीब 12:20 बजे सेक्टर 37 पुलिस स्टेशन को बच्ची के लापता होने की सूचना मिली।

gurugram lured took away 3 year old girl strangled rape 25 year old Shivnath resident Bihar arrested deceased used call accused uncle police case | बहला-फुसलाकर साथ ले गया और 3 साल की मासूम से रेप के बाद गला घोंटा, 25 वर्षीय बिहार निवासी शिवनाथ अरेस्ट, आरोपी को चाचा कहती थी मृतका?

सांकेतिक फोटो

Highlightsबलात्कार के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।रात आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।सबूत मिटाने के लिए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

गुरुग्रामगुरुग्राम के सेक्टर 37 में तीन वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के बाद गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को उसका पड़ोसी उसके घर से बहला- फुसलाकर पास के एक गांव में ले गया था। सेक्टर 37 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में गुरुवार को एक साढ़े तीन साल की बच्ची को उसके घर से बहला-फुसलाकर ले जाया गया और बलात्कार के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को रात करीब 12:20 बजे सेक्टर 37 पुलिस स्टेशन को बच्ची के लापता होने की सूचना मिली। परिवार ने बाद में शिकायत दर्ज कराई कि एक पड़ोसी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप तुरान ने बताया, “शिकायत के आधार पर सेक्टर 37 पुलिस टीम ने उसी रात आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर 37 में एक कबाड़ कारखाने में काम करता है और 19 फरवरी की देर शाम को वह बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद सबूत मिटाने के लिए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।”

पिता की शिकायत के आधार पर सेक्टर 37 पुलिस स्टेशन, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान बिहार निवासी शिवनाथ (25) के रूप में हुई है।

Web Title: gurugram lured took away 3 year old girl strangled rape 25 year old Shivnath resident Bihar arrested deceased used call accused uncle police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे