लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: मामूली झगड़े को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या, बंद कमरे शव छोड़ हुआ फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 09:45 IST

पुलिस मृत महिला के आरोपी पति पिंटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और तलाश में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले किसी मामूली सी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश घर में छोड़ बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था।

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र के बिनौला गांव पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पत्नी का शव किराए के कमरे में छोड़ बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। मंगलवार को जब लोगों को उसके घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। स्थानीय पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें कमरे में महिला मृत अवस्था में मिली। 

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले किसी मामूली सी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गुस्से में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश घर में छोड़ बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि महिला का पति एक निजी कंपनी में सहायक के रूप में काम करता है। एसएचओ ने बताया कि 'इस जोड़े की शादी को चार साल से अधिक हो गए थे और वह गाँव में एक किराए के कमरे में रहते था। उनकी एक बेटी भी है जो अपने नानी के घर रहती है।'

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मृत महिला के आरोपी पति पिंटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :हत्याकांडगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह