लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: साथी के साथ पत्नी की हत्या के आरोप में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चाकू से किए 40 वार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2019 08:12 IST

तमिलनाडू के तिरुपुर में रविवार को सांडो पर काबू पाने के पारंपरिक खेल ‘जल्लीकट्टू’ के दौरान 45 लोग घायल हो गए। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के पशुपालन मंत्री उदुमलई राधाकृष्णम ने किया।

Open in App

गुड़गांव, तीन फरवरी (भाषा) अशोक विहार इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर 40 बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुड़गांव पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि 28 वर्षीय पंकज भारद्वाज और उसके 40 वर्षीय सहयोगी नशीम अहमद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि वंशिका शर्मा शनिवार को मृत मिली थी, उसके शरीर पर चाकू के वार के 40 निशान थे। 

बोकन ने बताया, ‘‘ भारद्वाज घटना के बाद से फरार था। वह हमारा मुख्य संदिग्ध था। हमने उसे रविवार को लक्ष्मण विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।' 

भारद्वाज और वंशिका की शादी अप्रैल 2016 में हुई थी। 

जल्लीकट्टू के दौरान 45 घायल

कोयंबटूर(तमिलनाडु), तीन फरवरी (भाषा) तिरुपुर में रविवार को सांडो पर काबू पाने के पारंपरिक खेल ‘जल्लीकट्टू’ के दौरान 45 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के पशुपालन मंत्री उदुमलई राधाकृष्णम ने किया और इस खेल में 500 सांडों और उन पर काबू पाने वाले 550 लोगों ने हिस्सा लिया। 

अधिकारियों ने बताया कि इस खेल में भाग लेने वाले करीब 45 लोग घायल हो गए। उनमें से 38 को मामूली चोटें आई थी। दो लोगों को यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार लोग तिरुपुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

घायल हुए लोगों में सांड पर काबू पाने वाले 29 खिलाड़ी, 10 दर्शक और सांडों के दो मालिक भी शामिल हैं।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा