लाइव न्यूज़ :

Gurugram Crime News: 7 माह की बेटी को फर्श पर पटक कर पिता ने मार डाला, बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है हत्यारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2024 20:34 IST

Gurugram Crime News: पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय विजय साहनी के रूप में की गई है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पत्नी उसके भाई और सात महीने की बच्ची के साथ रह रही थी।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया और सात महीने की सौतेली बेटी को फर्श पर पटक दिया।

Gurugram Crime News: राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के नाथूपुर गांव के पास एक झुग्गी में सात महीने की एक बच्ची की उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर फर्श पर पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में डीएलएफ फेज -3 पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय विजय साहनी के रूप में की गई है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी है।

उसने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात नाथूपुर पहाड़ी इलाके के पास एक झुग्गी बस्ती में हुई, जहां आरोपी की पत्नी उसके भाई और सात महीने की बच्ची के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वहां पहुंचकर अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया और सात महीने की सौतेली बेटी को फर्श पर पटक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत बच्ची की मां द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि उसका पति विजय साहनी दिल्ली में शराब बेचने के मामले में पकड़ा गया था।

उसने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह करीब चार साल पहले गुरुग्राम में चेन छीनने के मामले में पकड़ा गया था और भोंडसी जेल में बंद था। आरोपी की पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया, ‘‘इस दौरान मैंने देवर के साथ रहना शुरू कर दिया और सात महीने पहले मैंने एक बच्ची को जन्म दिया। विजय को बुधवार को भोंडसी जेल से रिहा किया गया था।’’

बच्ची की मां ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार की रात को वह झुग्गी में आया और मेरे साथ लड़ाई के दौरान उसने मेरी सात महीने की बेटी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह भाग गया।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर नाथूपुरा इलाके की एक झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया और हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceदिल्लीबिहारहत्यागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली