लाइव न्यूज़ :

Gurugram Crime News: 2018 में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या, 25 वर्षीय आरोपी को मौत की सजा और 25000 रुपये का जुर्माना, सीसीटीवी फुटेज से हुआ था खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2024 21:59 IST

Gurugram Crime News: तीन साल की एक लड़की को अपने साथ ले गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब लड़की शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की और शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना तब हुई जब तीन लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं।आरोपी ने लड़कियों को पैसों का लालच दिया। दो लड़कियां उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुईं।

Gurugram Crime News:हरियाणा के गुरुग्राम में एक अदालत ने 2018 में तीन साल की बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या करने के मामले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को बुधवार को मौत की सजा सुनाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि चौहान की अदालत ने दोषी पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने कहा कि अदालत ने पीड़ित परिवार के पुनर्वास के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का आदेश भी दिया। विशेष अभियोजक सुनील परमार ने बताया कि 11 नवंबर 2018 को सेक्टर 65 थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब तीन लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं।

परमार ने बताया कि आरोपी ने लड़कियों को पैसों का लालच दिया। उन्होंने कहा कि दो लड़कियां उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुईं, लेकिन वह तीन साल की एक लड़की को अपने साथ ले गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब लड़की शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की और शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि लड़की का शव अगले दिन क्षेत्र में एक मंदिर के सामने क्षत-विक्षत हालत में मिला था। पुलिस के अनुसार, लड़की के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके चेहरे को ईंट से कुचला गया था। बच्ची के निजी अंग भी बुरी तरह चोटिल थे। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और हत्या तथा बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की के कपड़े तथा अन्य सबूत बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोषी भोंडसी जेल में बंद था। परमार ने कहा, "अभियोजन पक्ष ने अदालत में मजबूत सबूत और गवाह पेश किए। अदालत में सीसीटीवी फुटेज भी पेश की गई जिसमें आरोपी लड़की को ले जाते हुए दिखा।

अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सभी पहलुओं पर विचार किया।" उन्होंने कहा, "उसे तीन फरवरी को दोषी घोषित किया गया था और उसकी सजा पर फैसला सुरक्षित रखा गया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि चौहान की अदालत ने बुधवार को उसे सजा सुनाई।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामकोर्टहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO