लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः घर से काम करने का प्रलोभन देकर 800 महिलाओं से धोखाधड़ी, साइबर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, गिरोह ऐसे करता था काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2023 19:30 IST

पुलिस ने बताया कि गिरोह ने हाल में शहर के डीएलएफ फेज-तीन में रहने वाली एक महिला से उच्च लाभ का प्रलोभन देकर मोबाइल ऐप के जरिये निवेश कराकर करीब दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम के कन्हाई गांव निवासी राम कुमार रमण के तौर पर की गई है।धोखाधड़ी के मामले में ऑनलाइन मोबाइल ऐप के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये करीब एक हजार लोगों से धोखाधड़ी की गई है।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर मोबाइल के जरिये घर से काम करने का प्रलोभन देकर 800 महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने बताया कि गिरोह ने हाल में शहर के डीएलएफ फेज-तीन में रहने वाली एक महिला से उच्च लाभ का प्रलोभन देकर मोबाइल ऐप के जरिये निवेश कराकर करीब दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के तिलक नगर निवासी तुषार कोहली (24) और विनोद कुमार भसीन (35), दिल्ली के ही उत्तम नगर निवासी शैलेश कुमार (25) व गुरुग्राम के कन्हाई गांव निवासी राम कुमार रमण के तौर पर की गई है।

पुलिस के मुताबिक डीएलएफ फेज-तीन की रहने वाली पलक श्रीवास्तव ने दो लाख रुपये से अधिक की राशि की कथित धोखाधड़ी के मामले में ऑनलाइन मोबाइल ऐप के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी एक सहेली ने पिछले साल सलाह दी कि वह उच्च मुनाफा के लिए ऐप ‘बीपी पीएलसी’ में निवेश करें।

श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने और उनकी मां ने करीब 2.30 लाख रुपये का निवेश किया और जब उन्हें निवेश योजना के फर्जी होने का पता चला तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन संचालक ने उनसे और निवेश करने को कहा। श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में दावा किया,‘‘ उक्त मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये करीब एक हजार लोगों से धोखाधड़ी की गई है। ’’

साइबर अपराध (पूर्व) पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को धर दबोचा। एसीपी, साइबर प्रियांशु दीवान ने कहा, ‘‘हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और इस दौरान कई और मामलों के सुलझने की उम्मीद है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणादिल्ली पुलिसगुरुग्रामPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली